फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से ज्यादा मोबाइल चुराने वाले गैंग के सात गिरफ्तार, कई मामले सुलझे

Sun, 27 Dec 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैंग के लोग... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली में अलग-अलग जगह 500 से अधिक मोबाइल चोरी करने वाले एक गैंग के साथ बदमाशों को दक्षिण-पश्चिम जिला की दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बसों में गुट बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। विरोध करने पर चाकू मारने से भी गुरेज नहीं किया जाता था। इनकी गिरफ्तारी से जिले में 14 मामले सुलझाने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 मोबाइल फोन, दो चाकू और चोरी की एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी परमजीत उर्फ निक्का के खिलाफ पहले से 65 मामले दर्ज हैं। पुलिस को मामले में मोबाइल रिसीवर रोहित उर्फ गोपाल को बेच दिए जाते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलि उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद शुक्रवार को सभी आरोपियों को बरार स्क्वायर बस स्टैंड के पास से दबोचा गया। इनकी तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से दो चाकू, 11 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक व अन्य सामान मिला। पूछताछ के बाद बाकी मोबाइल बाद में बरामद किए गए। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गैंग लीडर कुलदीप उर्फ राहुल (32), दीपक उर्फ कल्लू (40), विकास उर्फ लक्षमण(35), राजेश उर्फ राजा  (32), परमजीत उर्फ निक्का (36) घनश्याम उर्फ सागर (40) और पवन(30) के रूप में हुई है। परमजीत के खिलाफ 65, दीपक के खिलाफ 34, विकास के खिलाफ 25 और कुलदीप के खिलाफ पहले से 19 अपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपक भारत नगर और परमजीत जहांगीरपुरी का घोषित बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें