फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कारागार विभाग में शामिल हुई सात एंबुलेंस, अब तिहाड़ जेल के पास हुईं आठ

Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • कारागार विभाग ने गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस(जीईएम) पोर्टल के माध्यम से खरीदा है
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कारागार विभाग को सात नई एंबुलेंस मिली है। अब तक 12 एंबुलेंस शामिल हो गई हैं। जिसमें से आठ तिहाड़ जेल, दो मंडोली और दो रोहिणी जेल में लगाई गई है। दिल्ली कारागार विभाग ने सात एंबुलेंस को गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस(जीईएम) पोर्टल के माध्यम से खरीदा है। जिसकी आपूर्ति मेसर्स फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने की है।
विज्ञापन


एंबुलेंस में 9 सीट है। तिहाड़, रोहिणी और मंडोली परिसरों से दैनिक आधार पर ओपीडी और आपात स्थितियों में कैदियों को जेल से बाहर विभिन्न अस्पतालों में ले जाने में इस्तेमाल किया जाता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंसों के आने से जेल के कैदियों को दी जा रही चिकित्सा सहायता सुगम हो जाएगी। शुक्रवार को मेसर्स मोटर्स कंपनी ने जेल मुख्यालय तिहाड़ में एंबुलेंस की डिलीवरी की। इस दौरान जेल महानिदेशक संदीप गोयल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें