अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
दिवाली पर 8 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र के रेलवे आरक्षण कार्यालयों के संचालन में बदलाव किया है। इसका असर पूर्वी दिल्ली के यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कड़कड़डूमा और दिल्ली शाहदरा के आरक्षण केंद्र दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इन केंद्रों पर सुबह की पाली में सामान्य रूप से कामकाज होगा। रेलवे की इस व्यवस्था के तहत पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा और दिल्ली शाहदरा आरक्षण केंद्रों पर शाम की पाली में टिकट आरक्षण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।