फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिवाली पर पूर्वी दिल्ली के कई रेलवे आरक्षण केंद्रों पर दोपहर बाद नहीं मिलेगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
दिवाली पर 8 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र के रेलवे आरक्षण कार्यालयों के संचालन में बदलाव किया है। इसका असर पूर्वी दिल्ली के यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कड़कड़डूमा और दिल्ली शाहदरा के आरक्षण केंद्र दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इन केंद्रों पर सुबह की पाली में सामान्य रूप से कामकाज होगा। रेलवे की इस व्यवस्था के तहत पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा और दिल्ली शाहदरा आरक्षण केंद्रों पर शाम की पाली में टिकट आरक्षण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें