फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदरपुर एलिवेटेड रोड की सर्विस लेन और फुटपाथ होंगे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। बदरपुर एलिवेटेड रोड पर सफर करने वालों को जल्द बेहतर सर्विस लेन और फुटपाथ मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एलिवेटेड रोड के रखरखाव और मरम्मत के लिए नई प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड, स्लिप रोड, फुटपाथ, पैदल अंडरपास (पीयूपी), मीडियन पार्क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। दस्तावेज के अनुसार, पूरे काम में सबसे अधिक राशि सर्विस रोड और उससे जुड़ी सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। इसमें क्षतिग्रस्त सर्विस लेन की मरम्मत, स्लिप रोड को ठीक करना, फुटपाथों को दुरुस्त करना, पैदल अंडरपास का नवीनीकरण, मीडियन पार्क का रखरखाव और अन्य सहायक संरचनाओं की मरम्मत शामिल है। इन कार्यों के लिए करीब 13.74 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मुख्य एलिवेटेड सड़क की मरम्मत, सड़क की ऊपरी परत को मजबूत करने, बिजली व्यवस्था और ट्रैफिक सुरक्षा से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे, ताकि पूरी सड़क का रखरखाव एक साथ हो सके। एनएचएआई ने इस पूरे रखरखाव कार्य के लिए करीब 24.20 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है। एजेंसी का उद्देश्य केवल मुख्य सड़क को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि उन सर्विस लेनों और पैदल सुविधाओं को भी सुधारना है, जिनका रोजाना हजारों स्थानीय लोग और वाहन चालक उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें