फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AIIMS: दूसरे दिन भी सर्वर डाउन होने से मरीजों की लगीं कतार, मैनुअल व्यवस्था को चलाने के लिए एसओपी जारी

Thu, 24 Nov 2022 01:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सर्वर डाउन होने के कारण पर्ची बनने व रिपोर्ट सहित अन्य सभी काम प्रभावित रहे। मैनुअल व्यवस्था के तहत कार्य जारी रहा। ऐसे में एम्स कार्य समिति की ओर से ई-अस्पताल की सेवाएं बहाल होने तक व्यवस्थाओं को मैनुअल मोड में चलाने के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है।
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने से परेशान मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में दूसरे दिन गुरुवार को भी सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। पर्ची बनने व रिपोर्ट सहित अन्य सभी काम प्रभावित रहे। ऐसे में एम्स कार्य समिति की ओर से ई-अस्पताल की सेवाएं बहाल होने तक व्यवस्थाओं को मैनुअल मोड में चलाने के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है।

विज्ञापन


एसओपी में कहा गया है कि प्रवेश/डिस्चार्ज/स्थानांतरण मैनुअल रूप से किया जाना है। इंडेंट मैनुअल रूप से किया जाना है। एसओपी में निर्देश दिए गए हैं सिर्फ जरूरी सैंपल ही भेजे जाएं और वह भी भरे हुए फॉर्म के साथ। मृत्यु/जन्म प्रमाण पत्र मैनुअल रूप से प्रपत्रों पर बनाया जाएं। सर्वर डाउन रहने के चलते अस्पताल में इलाज के लिए आए हजारों मरीजों परेशान हुए। डॉक्टरों ने मैनुअल पर्ची के माध्यम से मरीजों का इलाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें