नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-2 बस डिपो में मंगलवार को सर्वर ठप होने की वजह से पिंक कार्ड नहीं बन पाए।सुबह से ही कार्ड बनवाने के लिए डिपो पहुंचीं महिलाएं कई घंटे तक इंतजार करती रहीं। उन्होंने बताया कि वे अपना जरूरी काम छोड़कर कार्ड बनवाने आईं थीं, लेकिन सर्वर बंद होने से उन्हें कार्ड बनवाए बिना ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या हुई। सर्वर ठीक होने के बाद ही पिंक कार्ड बनाए गए हैं। ब्यूरो