फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने भाई के साथ मालिक के घर कराई लाखों की लूट

Fri, 08 Feb 2019 06:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कालोनी में बृहस्पतिवार दोपहर दो बदमाशों ने चाकू के बल पर व्यापारी की पत्नी और नौकर को बंधक बनाकर 21 लाख रुपये और करीब ढाई लाख के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। वारदात कर भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने दबोच लिया और जेवर बरामद कर लिए। पकड़ा गया बदमाश व्यापारी के घर काम करने वाले नौकर का भाई निकला। पुलिस नौकर और उसके भाई को साथ लेकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

             
लोनी की बलराम नगर कालोनी के बी 48 में अनिल जैन परिवार के साथ रहते हैं। उनकी लोनी मेन बाजार बाजार में गारमेंट की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनका नौकर नीरज घर के बाहर सफाई कर रहा था। जबकि उनकी पत्नी शालू किचन में खाना बना रही थीं। उनका बेटा बीमार है वह अपने कमरे में लेटा था। इसी दौरान दो बदमाश पैदल आए और चाकू के बल पर नीरज को अंदर किचन में ले गए।

बदमाशों ने शालू और नीरज को टेप से हाथ और मुंह बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी में बैग में रखे करीब 21 लाख रुपये और ढाई लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। बदमाशों को भागता देखकर लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटे हुए जेवर बरामद कर लिए। जबकि साथी रुपये लेकर फरार है। एसपी ग्रामीण अरविंद मौर्या ने बताया कि  पुलिस की टीम रुपये लेकर फरार बदमाश की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से कुछ माल बरामद किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। नकद को लेकर विरोधाभास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को पीटकर किया घायल             
बदमाशों ने पीड़िता से चाबी मांगी।  चाबी लेकर एक बदमाश दोनों की निगरानी में खड़ा हो गया, जबकि दूसरे ने अलमारी में रखे सवा लाख रुपये और ज्वैलरी लूट ली। केवल सवा लाख रुपये मिलने पर बदमाशों ने शालू के हाथ पर चाकू से वार कर और रुपयों की जानकारी मांगी। न बताने पर बदमाशों ने उन्हें, बेटे और नौकर को जान से मारने की धमकी दी। डर से शालू ने उन्हें रुपये कहां रखे हुए हैं बता दिए। बदमाशों ने अलमारी से रुपये लूट लिए और जाते समय बेटे के गले में पड़ी सोने की चेन ले गए।             

नौकर के भाई ने की वारदात             
वारदात कर भाग रहे एक बदमाश के पकड़े जाते ही लूट की घटना का खुलासा हो गया। पकड़ा गया आरोपी अरविंद  व्यापारी के घर काम करने वाला नौकर नीरज का भाई निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि नौकर नीरज ने ही लूट की योजना बनाई थी।              

पुलिस बोली, कम लेकर गए थे रुपये              
पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान 21 लाख 25 हजार रुपये और करीब ढाई लाख के जेवर बदमाश लेकर गए थे। जबकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ से पता चला है कि 21 लाख की लूट नहीं हुई है। पैसे लेकर फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें