फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में फिर होगा सीरो सर्वे, चार स्थानों पर होगा केंद्रित

Mon, 12 Oct 2020 06:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर सीरो सर्वे का सहारा लेकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके लिए गांव सारन, आदर्श नगर, भीम बस्ती व मेवला महाराजपुर को चयनित किया गया है। क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र मुखियाओं को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही तारीख तय कर सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसी साल अगस्त में संजय कॉलोनी, पाली, तिगांव, खेड़ीकलां और कौराली में सीरो सर्वे किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 850 लोग के रक्त के नमूने से संक्रमण प्रतिरोधी क्षमता (एंडीबॉडी) की जांच की थी। सर्वे की रिपोर्ट में 25.8 फीसदी लोगों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित मिली थी।

ऐसे में अब नए क्षेत्रों को चयनित कर सीरो रिपोर्ट बनाने की तैयारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि अगले सप्ताह से सीरो सर्वे शुरू होगा। सभी तैयारियां पूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सैंपल लेगी। रेंडम सैंपलिंग बिना किसी पूर्व योजना व व्यक्ति को चिन्हित किए ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें