फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दमकल विभाग का नया रक्षक बना स्वदेशी रोबोट 'आर्मर', ऑटोमैटिक नेविगेशन सिस्टम की मदद से अब जल्द बुझेगी आग

Sat, 17 May 2025 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह अत्याधुनिक रोबोट तेजी से आग बुझाने, सेंसर और कैमरों से लैस ऑटोमैटिक नेविगेशन सिस्टम के साथ खतरनाक परिस्थितियों में काम करने और दमकल कर्मियों की जान बचाने में सक्षम है।
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आर्मर सहित अन्य फायर फाइटिंग रोबोट का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी रोबोट 'आर्मर' अब दिल्ली फायर सर्विस का नया रक्षक बन गया है। यह अत्याधुनिक रोबोट तेजी से आग बुझाने, सेंसर और कैमरों से लैस ऑटोमैटिक नेविगेशन सिस्टम के साथ खतरनाक परिस्थितियों में काम करने और दमकल कर्मियों की जान बचाने में सक्षम है।

विज्ञापन


किसी भी दिशा में स्वचालित रूप से मुड़कर पानी फेंकने की इसकी क्षमता इसे अनूठा बनाती है। शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता ने आर्मर सहित अन्य फायर फाइटिंग रोबोट्स और वाहनों का निरीक्षण कर इसे फायर सर्विस के बेड़े में शामिल किया।

सीएम को दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग रोबोट आर्मर (स्वचालित रोबोटिक मिस्ट ओमनी यूटिलिटी रक्षक) और पोर्टेबल हाई प्रेशर वाटर मिस्ट सिस्टम दिखाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बेहतर तकनीकी सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध कराएगी। राजधानी दिल्ली में आग लगने पर किसी भी गंभीर हालात से निपटने के लिए फायर सर्विस के पास आग पर तुरंत काबू पाने की सबसे आधुनिक तकनीक हमारे पास मौजूद होनी चाहिए।

पिछली सरकारों के फायर फाइटिंग सिस्टम जर्जर : सीएम
सीएम ने कहा कि दिल्ली में जो फायर फाइटिंग सिस्टम पिछली सरकारों के समय में थे, वह काफी जर्जर हालत में थे, जिसकी वजह से सैकड़ों हादसे हुए। दमकलकर्मी चाहकर भी मनचाहे तरीके से कार्रवाई नहीं कर पाते थे।

उनकी सरकार ने आधुनिक मशीनों, रोबोटिक फायर फाइटिंग सिस्टम, उपकरणों से लेकर कई नई तकनीक से लैस करने के लिए 110 करोड़ रुपये का बजट रखा है। बहुत जल्द दिल्ली फायर सर्विस के पास वाटर बोसर, हाईटेक फायर टावर, हजमत वैन, रोबोटिक फायर फाइटर, ड्रोन के साथ ही नए एयरियल लैडर प्लेटफॉर्म समेत आधुनिक उपकरण और तकनीक मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें