फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टला बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत एक तरफ झुकी, आसपास की दुकानें खाली; निगम ने लिया एक्शन

Fri, 16 May 2025 10:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के बिहारी कॉलोनी में एक अवैध चार मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई। जिसके बाद निगम और पुलिस ने लोगों को घर से बाहर निकाल दिया है और अब मकान को ढाया जाएगा।
विज्ञापन
बिहारी कॉलोनी में एक इमारत एक तरफ झुकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार के बिहारी काॅलोनी में एल शेप में बनी चार मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई है। पहले यह इमारत तीन मंजिला बनी हुई थी। इस पर अवैध रूप से चौथी मंजिल बना दी गई। अब इस इमारत को इसके मालिक ढहाएंगे।

विज्ञापन


 

वहीं खतरे को देखते हुए आसपास की दुकानों को खाली कराया गया है। पुलिस ने भी बैरिकेडिंग की है। बता दें कि बृहस्पतिवार रात इमारत इतनी झुक गई कि निगम व पुलिस को पहुंचकर खाली करवानी पड़ी।

इस इमारत में चार परिवार किराये पर रह रहे थे। शुक्रवार को इन लोगों ने अपना सामान निकाला। बताया जा रहा है कि झुकी हुई इमारत करीब 13 साल पुरानी है। भू-तल पर चार दुकानें हैं। सबके मालिक अलग हैं। पिछले कुछ माह से यह इमारत झुकना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

एक माह पहले कासिम नामक व्यक्ति ने छत खरीदी और उस पर चौथी मंजिल बनाकर किराये पर जगह दे दी। इसके बाद से इमारत ज्यादा झुक गई। इमारत के मालिक आबिद अली ने बताया कि आठ माह पहले उन्होंने 61 लाख रुपये में तीन मंजिल खरीदी थी। इस मामले में निगम का कहना है इमारत मालिकों ने लिखित में दिया कि वह इमारत को खुद शनिवार को ढहा देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें