फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साकरस गांव में नवजात शिशु मिलने से मचा हड़कंप, हालत स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव साकरस में बुधवार शाम के वक्त इंसानियत को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात बच्ची लावारिस परिस्थिति में कूड़े के ढेर में दबी हुई मिली। गनीमत रही कि बच्ची जिंदा थी और उसकी सांसे चल रही थी, नवजात के मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल बच्ची को बाहर निकाला और पुलिस की मददत से उपचार के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा पहुंचाया।
विज्ञापन


फिलहाल नवजात बच्ची अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्ची को कूड़े में छोड़ने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जब सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नवजात शिशु को अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन



वहीं, अल-आफिया अस्पताल के डॉ. इरफान ने बताया कि कूड़े में दबे होने के कारण नवजात बच्ची के शरीर पर हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। चिकित्सकों द्वारा बच्ची का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत फिलहाल ठीक है। डॉक्टर के अनुसार बच्ची जल्द ही रिकवर हो जाएगी।

नवजात बच्ची का इस तरह कूड़े में दबा मिलना बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला है। इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्ची की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात बच्ची को कूड़े में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें