फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Thu, 04 Dec 2014 01:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति ने दस लाख रुपये नगद जमा करने और दस-दस लाख रुपये के दो जमानती पेश करने पर उन्हें सशर्त जमानत दी है।
विज्ञापन


बुधवार को आईएएस के वकीलों ने गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में जमानती बेलबांड पेश कर दिए। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में प्रदीप शुक्ला डासना जेल से जमानत पर रिहा हो सकते हैं।

सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक वीके शर्मा और बीके सिंह के अनुसार आईएएस प्रदीप शुक्ला एनआरएचएम घोटाले की तीन अलग-अलग एफआईआर में नामजद हैं।

स्पाईनल कार्ड में ट्यूमर होने की वजह से प्रदीप शुक्ला ने कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की थी। दो मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। अब तीसरे मामले में भी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन


बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही आईएएस के वकीलों ने कोर्ट में बेलबांड पेश करते हुए नगद दस लाख रुपये की राशि भी जमा करा दी।
विज्ञापन


बेलबांड वेरिफिकेशन के बाद डासना जेल में बंद प्रदीप शुक्ला को जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें