फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2050 के बाद देश अनाज निर्यात नहीं कर पाएगा'

Tue, 25 Feb 2014 12:49 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य में भोजन, कपड़ा और ईंधन सभी देशों के सामने मुख्य समस्याएं होंगी। 2050 के बाद कोई भी देश अनाज का निर्यात नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


खाद्यान्न समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। ये बातें इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च के महानिदेशक डॉ. एस अयप्पन ने सोमवार को कहीं।
विज्ञापन


सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का डॉ. अयप्पन ने दौरा किया। इस मौके पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी इनोवेशन फाउंडेशन ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शोध के लिए धन का महत्व होता है लेकिन उससे भी अधिक दृढ़ संकल्प, बेहतर सोच, मजबूत रणनीति और कार्यक्षमता की जरूरत होती है।

कृषि क्षेत्र में हो रहे शोध कार्य देश के विकास में आवश्यक है। इस मौके पर एमिटी के संस्थापक सदस्य डॉ. अशोक कुमार चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें