फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बंगला साहिब में कड़ाह प्रसाद की पर्ची के लिए सेल्फ-सर्विस मशीन लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरुद्वारा बंगला साहिब में आने वाली संगत की सुविधा के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ाह प्रसाद की पर्ची लेने के लिए ऑटोमेटिक सेल्फ-सर्विस मशीन शुरू की है। इससे श्रद्धालुओं को पर्ची लेने के लिए लंबी कतार में लगने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में मशीन की शुरुआत हेड ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह की ओर से अरदास के बाद की गई। इसमें उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से संगत आसानी से कड़ाह प्रसाद की पर्ची प्राप्त कर सकेगी। उन्होंने कहा कि गुरुपर्व और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में पहुंचते हैं। ऐसे में कड़ाह प्रसाद की पर्ची के लिए लगने वाली कतार को कम करने में यह मशीन उपयोगी साबित होगी। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में दिल्ली के अन्य गुरुद्वारा साहिबों में भी ऐसी सेल्फ-सर्विस मशीनें स्थापित करने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें