फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख के चयन से यूपीए ने डाली गलत परंपरा

Sat, 19 Apr 2014 01:34 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष और गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने नौसेना प्रमुख के चयन पर यूपीए सरकार और रक्षामंत्री को कठघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सीनियर की उपेक्षा कर जूनियर को उच्च पद पर बिठाने की गलत परंपरा डाली जा रही है। भविष्य में इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।

वह नए नौसेना प्रमुख के चयन पर पूछे गए सवाल पर अपनी राय व्यक्त कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम जनरल वीके सिंह प्रचार के सिलसिले में अलवर के लिए रवाना हुए। वहां से वह भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए मथुरा प्रचार करने जाएंगे।

कई राज्यों में प्रचार करने के बाद शुक्रवार को गाजियाबाद आए वीके सिंह ने कहा कि पश्चिमी कमान पर तैनात रहने वाले को ही नौसेना प्रमुख बनाने की परंपरा रही है।
विज्ञापन


आरके धोवन पिछले करीब आठ वर्षों से दिल्ली में ही नियुक्त रहे हैं। इस लिहाज से भी उनका चयन उचित नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध रखने की है।

गाजियाबाद में 10 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान नूरपुर क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग की चुनाव आयोग से शिकायत करने के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में आयोग की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


हेमा मालिनी-राजनाथ सिंह के लिए करेंगे प्रचार
लोकसभा चुनाव के दौरान वीके सिंह मथुरा से पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी से लेकर लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लिए प्रचार करेंगे। साथ ही पूरे देश में उनके प्रचार कार्यक्रम लगाए गए हैं। शुक्रवार को गाजियाबाद से वीके सिंह अलवर रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें