फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा ने बच्चों संग लगाए भारत माता की जय के नारे, मनसे नेता ने दी ये धमकी

Sun, 13 Aug 2023 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रबूपुरा (संवाद)

सार

रविवार को सीमा हैदर ने बच्चों और सचिन मीणा के साथ तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान उनके वकील एपी सिंह भी सचिन मीणा के घर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीमा हैदर ने तिरंगा फहराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा हैदर ने सचिन मीणा और अपने बच्चों के साथ रविवार को तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। उनके वकील एपी सिंह भी सचिन मीणा के घर पर मौजूद रहे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमय खोपकर ने ट्विट पर सीमा हैदर को फिल्म में काम देने पर निर्माता को धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनसे नेता ने कहा, जिसके आईएसआई एजेंट होने का शक है, उसी सीमा हैदर को पब्लिसिटी के लिए अभिनेत्री बनाया जा रहा है। ऐसे तमाशे को तुरंत बंद करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मनसे की धमकी के बावजूद कराची टू नोएडा फिल्म की शूटिंग रविवार को जारी रही। तीन फुटेज भी सामने आए। अमित जानी ने कहा कि मनसे नेता सीमा हैदर से नहीं बल्कि यूपी-बिहार के कलाकारों को काम देने से चिढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें