फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इलेक्ट्रिक डबल डेकर से देखो मेरी दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डबल डेकर टूरिस्ट बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

- 37 साल बाद राजधानी की सड़कों पर नए और अत्याधुनिक डबल डेकर बस दौड़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को रफी मार्ग से दिल्ली पर्यटन की अत्याधुनिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा ‘देखो मेरी दिल्ली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 63 सीटों वाली यह जीरो एमिशन ई-बस आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पैनोरमिक अपर डेक से लैस है, जो पर्यटकों को राजधानी की विरासत और आधुनिकता का अनुभव देगी।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी बस में सवार होकर रफी मार्ग से इंडिया गेट, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग होते हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय तक गए। मुख्यमंत्री कहा कि यह पहल दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अपनी ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ भारत मंडपम, यशोभूमि, नया संसद भवन, सेंट्रल विस्टा और प्रधानमंत्री संग्रहालय जैसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के कारण वैश्विक पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि यह सेवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ विजन से प्रेरित है। शून्य-उत्सर्जन पर आधारित यह डबल डेकर ई-बस सतत विकास, हरित परिवहन और स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रांजिट सिटी से डेस्टिनेशन सिटी की ओर

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि डबल डेकर बस का शुभारंभ केवल नई वाहन सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली ‘ट्रांजिट सिटी’ से आगे बढ़कर ‘डेस्टिनेशन सिटी’ बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री ने कहा कि भविष्य में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजनों के माध्यम से पर्यटन, कॉन्सर्ट इकोनॉमी और क्रिएटर इकोनॉमी को भी बढ़ावा देने की योजना है।



इन-इन जगहों की होगी सैर

दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा हिंदुजा कंपनी के सहयोग से शुरू की गई यह इलेक्ट्रिक बस प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे दिल्ली हाट आईएनए से अपनी यात्रा आरंभ करेगी। निर्धारित पर्यटन सर्किट में विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक, नेशनल म्यूजियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट शामिल है। यात्रा का समापन दिल्ली हाट, आईएनए पर होगा।
विज्ञापन




ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा टिकट

ऑनलाइन टिकट दिल्ली पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफलाइन टिकट सेंट्रल रिजर्वेशन ऑफिस (बाबा खड़क सिंह मार्ग), आई-सेंटर कनॉट प्लेस, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1, वेस्ट किदवई नगर ट्रांसपोर्ट ऑफिस और दिल्ली हाट (आईएनए) सहित विभिन्न सूचना केंद्रों से प्राप्त किए जा सकते हैं।



किराया विवरण

- वयस्क किराया : 500 + 5 फीसदी जीएसटी

- 5 से 10 वर्ष के बच्चे : 300 + 5 फीसदी जीएसटी

- 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे: निःशुल्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें