फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में हिंसा और आगजनी के बाद दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

Sat, 26 Aug 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ram rahim - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला से शुरू हुई हिंसा की आग दिल्ली व उसके आसपास भी पहुंच गई। डेरा समर्थकों ने राजधानी में कई बसों व अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आनंद विहार रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी रीवा एक्सप्रेस की दो बोगियों को भी आग लगा दी। हालांकि बवाल की भनक लगते ही दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर धारा -144 लगा दी गई। 
विज्ञापन


ज्योति नगर-लोनी गोल चक्कर, ख्याला, बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास, मंगलापुरी पालम, जीटीबी बाईपास, जेजे कॉलोनी बवाना, गोकलपुरी और भजनपुरा में डेरा समर्थकों ने वाहनों में आग लगाई। आपात बैठक बुलाकर राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि कई को हिरासत में लिया गया है।

दोपहर बाद जैसे ही राम रहीम को दोषी करार दिया गया, तो राजधानी में भी हलचल शुरू हो गई। लोनी गोल चक्कर के पास डेरा समर्थकों की भीड़ जुटी गई। इन लोगों ने वजीराबाद रोड पर ज्योति नगर इलाके में थोड़ी दूर खड़ी तीन डीटीसी बसों को आग के हवाले कर दिया। भजनपुरा में एक बस, गोकुलपुरी में तीन ऑटो में आग लगा दी। नंद नगरी के पास सबोली फाटक को भी आग लगा दी। 
विज्ञापन
Trending Videos

हिंसा के बाद बंद रहा दिल्ली का सदर बाजार
दिल्ली के बाजार रहे बंद
खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कुछ बसों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। इधर, धीरे-धीरे बवाल की आग राजधानी के अन्य हिस्सों में भी फैल गई। शाम होते-होते ख्याला में एक बस, बदरपुर में दो बसों, जहांगीपुर-बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास दो बसों, मंगलापुरी-पालम में एक बस और जीटीबी बाईपास पर एक बस को आग लगा दी गई। हिंसा के बाद सदर सहित दिल्ली के कई बाजार बंद रहे।

उपद्रवियों ने बोतल में पेट्रोल भरकर बस पर फेंका। जेजे कॉलोनी बस स्टैंड बवाना में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं महरौली में भी एक बस को आग लगाने का प्रयास किया गया। वहीं आनंद विहार रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी रीवा एक्सप्रेस की दो बोगियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। ज्यादातर जगहों पर भीड़ या नकाबपोश युवकों ने बसों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

delhi violence
बलवा करने के आरोप में 4 गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
बवाल की खबर मिलते ही सभी पुलिसकर्मियों को सड़कों पर रहने के लिए कह दिया गया। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों खासकर हरियाणा से सटे बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बलवा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
राजधानी के कई अन्य हिस्सों में भी समर्थकों ने हंगामा किया और आगजनी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोई भी अनहोनी होने से बचाया।

राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सभी बॉर्डर इलाके खासकर हरियाणा से सटे बार्डरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
-मधुर वर्मा, दिल्ली पुलिस प्रवक्ता 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें