दिल्ली पुलिस ने नौ जून को केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह प्रतिबंध दो दिनों तक लागू रहेगा।
पुलिस को यह रिपोर्ट मिली है कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।