फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट; 2000 जवान तैनात

Tue, 20 Oct 2026 10:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Dussehra Delhi Traffic Police Advisory: आज दिल्ली में दशहरे के चलते सुरक्षा अलर्ट किया गया है। रावण दहन के दौरान प्रमुख रामलीला स्थलों पर भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट रहेगा। खुफिया एजेंसियां तक अलर्ट हैं। आग से बचाव के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
दशहरे पर दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरे पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा रहेगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन के दौरान प्रमुख रामलीला स्थलों पर भारी भीड़ जुटने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

वीआईपी मूवमेंट के चलते अलर्ट
वहीं, आग से बचाव के लिए फायर सर्विस ने भी कमर कस ली है। प्रमुख रामलीला आयोजनों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेताओं व फिल्मी सितारों के पहुंचने की संभावना है। रामलीलाओं में दशहरे के दिन बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। वहीं, रावण दहन के दौरान आग से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 

दिल्ली में दशहरे पर अभेद्य सुरक्षा घेरा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईपी एक्सटेंशन स्थित इंद्रप्रस्थ रामलीला कमेटी के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकिला स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी में गृहमंत्री अमित शाह, द्वारका सेक्टर-10 की श्री रामलीला सोसायटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और लवकुश रामलीला कमेटी के आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के पहुंचने की सूचना है। 

वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए इन रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आयोजन स्थलों, प्रवेश और निकास द्वारों, आसपास के इलाकों तथा वीआईपी रूट पर विशेष निगरानी रखेंगी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस ने रामलीला आयोजकों को अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया कि दशहरे के आयोजनों को लेकर सभी रामलीला कमेटियों को पत्र जारी किए हैं। 

इनमें अस्थायी पंडाल और अन्य ढांचे तैयार करते समय संबंधित भारतीय मानक (आईएस स्पेसिफिकेशन) तथा आग से बचाव और अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें