फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिला संदिग्ध बैग, RDX होने की आशंका

Fri, 01 Nov 2019 12:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IGI airport - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार देर रात टर्मिनल-3 पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एयरलाइनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैग मिलने के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि थोड़े समय के लिए आगमन टर्मिनल से लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन




सीआईएसएफ के डीआईजी ऑपरेशन और मुख्य पीआरओ अनिल पांडेय ने बताया कि टेस्ट के बाद बैग में रखा सामान विस्फोटक ही पाया गया है। वैसे तो हमें ऐसा लग रहा है कि यह आरडीएक्स है लेकिन इसकी पुष्टि अब भी बाकी है। चूंकि यह संदेह है ऐसे में हम तरह की सावधानी बरत रहे हैं। इस बात की पुष्टि तब तक नहीं हो सकती जब तक बैग नहीं खोला जाता और सही तरीके से इसकी जांच नहीं होती। यह बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड(बीडीडीएस) टीम की जांच के बाद ही तय हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि इस लावारिस बैग को रात करीब 12.56 बजे देखा गया था। जिसके बाद सीआईएसएफ के खोजी कुत्ते से इसकी जांच कराई गई तो इसमें विस्फोटक होने के सकारात्मक सिग्नल मिले। इसके बाद बीडीडीएस की टीम को बुलाया गया। उन्होंने शुरुआती जांच में इसे संदिग्ध पाया और बैग अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि काले रंग के बैग को पहले सीआईएसएफ कर्मियों ने गुरुवार देर रात करीब एक बजे टर्मिनल-3 के आगमन क्षेत्र से हटाया और अब उसे ‘कूलिंग पिट’ में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जानकारी से प्रतीत होता है कि बैग में आरडीएक्स है। लेकिन विस्फोटक की सही प्रकृति का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि विस्फोटक को अगले 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। कुछ पुख्ता पता चलने पर ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) के संजय भाटिया ने कहा कि सीआईएसएफ की मदद से बैग को वहां से हटा दूसरी जगह ले जाया गया। अभी तक उसे खोला नहीं गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें बिजली की तारें है। हवाई अड्डा परिसर में हमने सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें