बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया के भाई विकास तेवतिया ने शक जाहिर किया है कि दो संदिग्ध लोग मंगलवार देर शाम को फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वह पांचवीं मंजिल तक नहीं पहुंच सके, जहां ब्रजपाल भर्ती हैं।
एसएचओ सेक्टर-58 जहीर खां ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। ब्रजपाल की सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक 50 से ज्यादा लोगों की तैनाती अस्पताल में की गई है।
दो शिफ्ट में दो प्लाटून पीएसी, दो इंस्पेक्टर, 8 एसआई, 26 कांस्टेबल सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। वहीं, विकास तेवतिया की सहमति के बिना किसी को भी ब्रजपाल के कमरे तक नहीं ले जाया जा रहा है। उनकी अनुमति के बाद ही किसी को ब्रजपाल से मिलने दिया जा रहा है।
मालूम हो कि 11 अगस्त की शाम गाजियाबाद के मुरादनगर में एके-47 और स्वचालित हथियारों से ब्रजपाल पर गोलियां बरसाई गई थीं जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।