फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर का सुरक्षा निरीक्षण आज

Wed, 25 Sep 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर की बुधवार को सुरक्षा जांच होगी। यह कॉरिडोर 4.2 किलोमीटर लंबा है। सब कुछ ठीक मिला तो इसका उद्घाटन अगले मंगलवार को होना संभव है। इस खंड पर कुछ महीने पहले ट्रायल रन शुरू किया गया था। 

विज्ञापन


इस खंड पर द्वारका, नंगली और नजफगढ़ तीन स्टेशन हैं। द्वारका इंटरचेंज स्टेशन है। इसमें से द्वारका और नंगली स्टेशन एलिवेटेड और नजफगढ़ भूमिगत हैं।

डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग इस खंड का बुधवार को निरीक्षण करेंगे। दिल्ली मेट्रो ने इससे पहले कहा था कि इस खंड का विस्तार ढांसा बस स्टैंड तक किया जाएगा। 

इसका निर्माण दिसंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा। ट्रायल रन के दौरान मेट्रो रेल संचालन के तकनीकी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है। इस खंड के शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 343 किलोमीटर से अधिक लंबा हो जाएगा। इसके 250 स्टेशन होंगे। दिल्ली मेट्रो में रोज करीब 28 लाख लोग यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें