नई दिल्ली। शकूरबस्ती स्थित डेमू शेड (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) के सुरक्षा ढांचे को बेहतर किया जाएगा। रेलवे की नई परियोजना में भवनों, रास्तों और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। करीब सात करोड़ से इस कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, केर्ब स्टोन और सड़क व शाैचालय निर्माण जैसे कार्य भी किए जाएंगे। इसको लेकर निविदा भी जारी कर दी गई है। परियोजना के तहत सुरक्षा उपकरण लगाने के अलावा शेड के आसपास की पूरी संरचना को मजबूत किया जाएगा। इसमें बाउंड्री वॉल, कंक्रीट कार्य, स्टील ढांचा, फर्श निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक फेंसिंग शामिल हैं। विशेष रूप से कॉन्सर्टिना तार से बाड़ भी लगाई जाएगी। ब्यूरो