नई दिल्ली। बाहरी जिला के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मीरा बाग के बी ब्लॉक की बताई जा रही है। आरोप है कि गार्ड चंदन ने कॉलोनी में आने-जाने वाली एक कार को रोककर पूछताछ की तो उसमें सवार लोगों ने पहले उसे धमकाया और बाद में तीन लोगों ने वापस आकर गार्ड से मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी विकास को पकड़ लिया, लेकिन सोसायटी के आरडब्ल्यूए की पहल के बाद आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड से माफी मांग ली और दोनों पक्षों में सुलह हो गया। ब्यूरो