फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मजबूत होगी सुरक्षा-व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम की मेडिकल छात्रों के साथ हॉस्टल सुधार, सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और छात्र कल्याण को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल में सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक करने के साथ अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ बैठक की। इस दौरान हॉस्टल की जर्जर स्थिति, परिसर की सुरक्षा, अपर्याप्त लाइट व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड, अवैध अतिक्रमण और छात्रों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद सीएम ने अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। छात्रों ने बताया कि समस्याओं के कारण वे लोग परेशान हैं। सुरक्षा गार्ड की कमी के कारण छात्राओं को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा परिसर में अवैध अतिक्रमण के कारण छात्रों को रोजमर्रा की परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन



सीएम ने चिंता जताते हुए कहा कि 1966 से 1990 के बीच बने कॉलेज के सात हॉस्टलों की क्षमता केवल 1200 विद्यार्थियों की है, जबकि वर्तमान में यहां करीब 3200 छात्र-छात्राएं समस्याओं के बीच रहते हैं। एक कमरे में आठ-आठ बेड, साझा अलमारी और स्टडी टेबल सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


किया जाएगा ठोस काम
सीएम ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावासों की तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए ताकि छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि परिसर में रात्रिकालीन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए हाई-इंटेंसिटी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाए। कॉलेज परिसर में सुगमता और संरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लंबित नए हॉस्टल के निर्माण की योजना को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं परिसर का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें