फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव की पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Thu, 28 May 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों के  बीच जूनियर-सीनियर का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को निगमायुक्त के निजी सचिव की पत्नी ने मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव व शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उन्होंने महिला कर्मचारी और उसके पति पर बदनाम करने की नीयत से विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। निगमायुक्त को भी शिकायत भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

निगमायुक्त कि निजी सचिव की पत्नी सुमन पब्बी ने शिकायत में कहा है कि उनके पति 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें बदनाम करने की नीयत से निगम में कार्यरत महिला कर्मचारी सृष्टि ने बखेड़ा खड़ा किया है। जबकि उसकी और उनकी पुत्रबधू के प्रमोशन का मामला उच्चाधिकारियों के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में एक कर्मचारी नेता की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस विवाद से उनके पति अशोक कुमार को कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार कर्मचारी सृष्टि और उसके पति होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें