फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Fri, 30 May 2025 05:07 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भारी उद्योग मंत्रालय को उद्योग भवन में आईईडी से हमले की धमकी वाला ई-मेल मिला। धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्तों ने तलाशी शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव को उद्योग भवन, को उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इसके बाद सुरक्षा तंत्र ने त्वरित कार्रवाई की। केंद्रीय सचिवालय के पास स्थित इस भवन को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल दोपहर में प्राप्त हुआ। इसके चलते सुरक्षा अधिकारियों ने दोपहर 3:15 बजे परिसर को खाली कराया।

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन अनुसार, उन्हें दोपहर 1:01 बजे धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल उद्योग भवन में मुख्यालय वाले मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया था। ई-मेल में कथित तौर पर इमारत को आईईडी से निशाना बनाने की योजना का जिक्र था। 

सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और परिसर की जांच के लिए बम निरोधक दस्तों को तुरंत तैनात किया गया। परिसर को खाली करा लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें