दिल्ली सचिवालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों की हाजिरी के लिए जल्द ही बायोमैट्रिक सिस्टम शुरू करने की तैयारी हो रही है।
प्रशासनिक सुधार विभाग की तरफ से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि परिवहन विभाग समेत कुछ विभागों में बायोमैट्रिक हाजिरी पहले से लग रही है।
दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि सचिवालय में तैनात सभी अधिकारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक से लगाने का फैसला अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति वाली बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रशासनिक सुधार मंत्री सोमनाथ भारती ने प्रस्ताव रखा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिन में सचिवालय में बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू कर दी जाएगी।