इस साल 24 मार्च को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से पांच ऑपरेशन थियेटरों को नुकसान पहुंचा था। यहां कई दिन तक मरीजों को भर्ती नहीं किया गया और ऑपरेशन भी टालने पड़े। 13 दिन बाद तीन ऑपरेशन थियेटर चालू किए गए। 25 जून के बाद अस्पताल में मरीजों को पूरी तरह से सुविधा मिलनी शुरू हुईं।
20 अगस्त 2018 को एम्स के नर्सिंग कॉलेज में आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। कई कमरे तक जल गए थे। उस वक्त भी एम्स प्रबंधन की तैयारियों और अग्निशमन यंत्रों को लेकर सवाल उठे थे।
1 जुलाई 2019 को एम्स ट्रॉमा सेंटर परिसर में मौजूद एक कियोस्क में आग लगी थी। उस वक्त भी इसके पीछे वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई।
एम्स की वायरिंग जांचना जरूरी
एम्स में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में एम्स में लगी आग के पीछे सीधी वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। ऐसा है तो एम्स में वायरिंग की जांच होना बेहद जरूरी है। वायरिंग कमजोर होने की वजह से ओवर लोडिंग होते ही शॉर्ट सर्किट की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि एम्स के पास अत्याधुनिक अग्निशमन यंत्र होने के बाद भी इस तरह की घटना सामने आना चौंकाने वाला है।
दिल्ली के अस्पतालों कई बार आग, वजह शॉर्ट सर्किट
एम्स में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
. 22 अक्तूबर 2016 को पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में आग लगी थी। यहां नर्सरी वार्ड पूरी तरह जल गया था।
. 13 सिंतबर 2018 को सफदरजंग अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में प्रोसीजर करते वक्त आग लगी थी। इससे ओटी को काफी नुकसान हुआ था।
. 22 सिंतबर 2018 को हिंदूराव अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में आग लगने से काफी नुकसान हुआ था।
. 30 अप्रैल 2019 को झिलमिल स्थित ईएसआई अस्पताल में आग लगने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
. 27 मई 2019 को जीबी पंत अस्पताल में भी आग लगी थी। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यहां समय पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया था।
. 22 जून 2019 को आरएमएल अस्पताल में आग लगी थी। समय पर 200 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
. 22 जून 2019 को ही देर रात में लोकनायक अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
. 5 जुलाई 2019 को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में ही आग लगी थी। काफी फाइलें जल गई थीं।
. 12 जुलाई 2019 को बसई दारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल में लगी थी आग। यहां भी शॉर्ट सर्किट वजह बताई गई।
. 26 जुलाई 2019 को सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में आग लगने से काफी नुकसान हुआ था।
. 9 अगस्त 2019 को लोकनायक अस्पताल में तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। यहां भी वजह शॉर्ट सर्किट ही बताई गई।