फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में एक वर्षीय पीजी प्रवेश के लिए दूसरा चरण शुरू, छात्र करें कोर्स चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-यूजीसीएफ 2022 के तहत चार वर्षीय स्नातक पूरा करने वाले छात्रों को पीजी पोर्टल पर पंजीकरण कर मेजर विषय का चयन करना होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में छात्रों को कोर्स का चयन करना है। अंडर ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क( यूजीसीएफ-2022) के तहत डीयू से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले और एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक सभी छात्रों को विश्वविद्यालय के पीजी प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में संचालित की जा रही है। पहले चरण में छात्रों को अपने व्यक्तिगत विवरण भरकर उनका सत्यापन करना है। यह प्रक्रिया चार जुलाई से जारी है। वहीं, दूसरा चरण 23 जुलाई से शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में छात्रों को उन पाठ्यक्रमों का चयन करना होगा, जिनसे संबंधित विषय में मेजर की डिग्री प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे मेजर के लिए आवश्यक कुल क्रेडिट एसजीपीए और सीजीपीए की पात्रता का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के बाद ही विकल्प भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों के आठवें सेमेस्टर के रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुए हैं, वे परिणाम जारी होने के बाद ही दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। डीयू के एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में डीयू से चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम करने वाले ही दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें