फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत, रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 24 Mar 2020 09:56 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली में एक कोरोना संदिग्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार रात मरीज ने अस्पताल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा ने बताया कि मृतक का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल सकेगा कि मरीज की मौत कोरोना से हुई है या नहीं। 
विज्ञापन


राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले 68 वर्षीय मरीज को अस्पताल में भर्ती किया था। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। कोरोना संदिग्ध होने के चलते उनकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। मंगलवार रात को हार्ट अटैक आने से मरीज ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के ही अनुसार मरीज को निमोनिया होने की वजह से हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस से 30 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। 30 में से पांच मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घरों में आराम कर रहे हैं। जबकि एक मरीज सिंगापुर जा चुका है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


दिल्ली में एक पॉजिटिव मिलने की आशंका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार शाम दिल्ली में एक कोरोना संदिग्ध मरीज मिला है जिसकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि विभाग ने नियमों के तहत मरीज की दोबारा जांच कराने के लिए सैंपल पुणे स्थित आईसीएमआर की लैब को भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आधिकारिक रुप से मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि होने या नहीं होने की जानकारी मिल सकेगी। 

मोहल्ला क्लीनिक के संक्रमित डॉक्टर को किया रैफर
दिलशाद गार्डन स्थित एल ब्लॉक निवासी महिला मरीज से संक्रमित हुए मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को सफदरजंग अस्पताल में रैफर किया है। संक्रमित मरीज का उपचार जीटीबी अस्पताल में चल रहा था जहा से मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में उसे रेफर कर दिया है। जिस महिला से मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर संक्रमित हुए हैं उस महिला ने अपने परिवार के चार सदस्य व एक पड़ोसी को भी संक्रमित किया है। 

दिल्ली के सात अस्पतालों में 162 लोग भर्ती
दिल्ली के सात अस्पतालों में 162 लोग कोरोना वायरस के चलते भर्ती हैं। जबकि 23 संक्रमित मरीजों को तीन बड़े अस्पतालों में रखा गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार आरएमएल में 33, सफदरजंग में 52, लोकनायक में 25, राजीव गांधी में16, जीटीबी में सात, डीडीयू में 17 और भीमराव अंबेडकर में 12 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 12, लोकनायक अस्पताल में छह और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 05 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें