फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गैंगस्टर कपिल सांगवान के खिलाफ दूसरा गैर-जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बालियान से जुड़े मकोका (मकोका) मामले में फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ दूसरा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। अदालत ने आरोपी को 9 जुलाई तक पेश करने का आदेश दिया है। यदि आरोपी पेश नहीं होता है तो अदालत 20 जुलाई से अनुपस्थिति में मुकदमे की सुनवाई (ट्रायल इन एब्सेंटिया) की प्रक्रिया के तहत चार्ज पर बहस शुरू करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार, कपिल सांगवान विदेश में बैठकर संगठित अपराध सिंडिकेट चला रहा है। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित है। पूर्व विधायक नरेश बालियान को भी इसी गिरोह से जुड़े मामले में आरोपी बनाया गया है। बालियान नजफगढ़ क्षेत्र से हैं, जहां सांगवान भी सक्रिय रहा है। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) की अदालत ने आरोपी की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए यह वारंट जारी किया है। इससे पहले भी सांगवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सांगवान के सिंडिकेट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें