फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा ग्रुप के हिन्दुस्तान कॉलेज में 18 अगस्त को यूथ कॉन्फ्रेंस, आप भी लें हिस्सा

Mon, 30 Jul 2018 04:41 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hindustan college
विज्ञापन
शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमैंट एंड कम्प्यूटर साइंस में 18 अगस्त को यूथ कॉन्फ्रेंस का अयोजन होने जा रहा है। 72वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए आयोजित की जा रही इस यूथ कॉन्फ्रेंस की थीम है- ''राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका''।  
विज्ञापन


आज के दौर की चुनौतियों को देखते हुए जो सबसे बड़ी समस्या नजर आती है, वह है- 'युवाओं के लिए रोल मॉडल' का न होना। धर्म और जातिवाद आज उतनी बड़ी समस्या नहीं हैं। दिक्कत यह है कि मौजूदा दौर की लीडरशिप नैतिक और सैद्धांतिक स्तर पर देश को प्रेरित करने में असफल साबित हुई है।   

किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सबसे अहम भूमिका युवाओं की होती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि युवा खुद पर भरोसा करें और राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्य को निभाएं। यहां राष्ट्र निर्माण का मतलब समझना भी आवश्यक है। राष्ट्र निर्माण सही मायने में तभी हो सकता है जब विकास में संतुलन हो।
विज्ञापन


किसी भी देश के विकास में 4P's का बड़ा अहम रोल होता है- पावर्टी मतलब गरीबी, पॉपुलेशन यानी आबादी, पॉल्यूशन मतलब प्रदूषण और पॉलिटिक्स मतलब राजनीति। यूं तो भारत के पास युवाओं की शक्ति है। हम युवा राष्ट्र हैं, लेकिन इसका लाभ तभी मिल सकता है, जब युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी लें और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। 
 
विज्ञापन

हिन्दुस्तान कॉलेज में आयोजित होने जा रही यूथ कॉन्फ्रेंस में इन्हीं 4P's पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। कॉन्फ्रेंस की थीम ''राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका'' है तो इसकी सब थीम हैं:  

1- पावर्टी गरीबी को हटाना है 
2-पॉपुलेशन- तेजी से बढ़ती आबादी पर लगाम  
3-पॉलिटिक्स- राजनेता बेहतर नेतृत्व दें 
4-पॉल्यूशन- प्रदूषण के खिलाफ जंग  

कॉन्फ्रेंस का मकसद 4P's की ओर युवाओं का ध्यान आकर्षित करना और उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना, जहां वे अपना आइडियाज को शेयर कर सकें। हिंदुस्तान कॉलेज में 18 अगस्त को आयोजित की जाने वाली यूथ कॉन्फ्रेंस में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा हिस्सा ले सकते हैं। यूथ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले युवा ऊपर लिखे किसी भी टॉपिक पर एक पेज का लेख लिखकर भेज दें। हमारा विशेषज्ञों का दल इन लेखों में कुछ को शॉर्टलिस्ट करेगा और चुने गए इन्हीं युवाओं को कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। 

यूथ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले हर छात्र सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही पैनल डिस्कशन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को कैश प्राइज से भी सम्मानित किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए आप नीचे लिखी ई-मेल आईडी पर अपना लेख भेज सकते हैं:  director.himcs@sgei.org.

यूथ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले युवा 12 अगस्त 2018 तक ऊपर लिखी ई-मेल आईडी पर अपना लेख भेज सकते हैं। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं को 18 अगस्त 2018 को आयोजित होने वाले कॉन्फ्रेंस में पैनल डिस्कशन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें