फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में दूसरी घटना, अब संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट

Wed, 04 Mar 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुस्से में रेजीडेंट डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन दिन में एक बार फिर दिल्ली के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार को संजय गांधी अस्पताल में मारपीट के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी जिससे मरीज दिनभर इलाज के लिए भटकते रहे। डॉक्टरों की मांग है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में सोमवार रात प्रसूति वार्ड में एक महिला ने डॉक्टर, नर्स और सुरक्षा गार्ड तक से हाथापाई की। इस दौरान महिला डॉक्टर को चोटें भी आईं। मारपीट की खबर अस्पताल में फैलते ही डॉक्टर एकजुट हो गए और नारेबाजी करते हुए काम बंद कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला मरीज भर्ती थी और यहां अलग बेड देने की मांग को लेकर पहले हंगामा कर रही थी। इसके बाद उसने डॉक्टर व अन्य स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।  

बहरहाल मंगलवार शाम को अस्पताल की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि शिकायत देने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। हालांकि डॉक्टरों ने तीन दिन का वक्त दिया है। अगर इस बीच सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाती है तो डॉक्टरों को फिर से हड़ताल का सहारा लेना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें