फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन ने एक दिन में खरीदे 2000 करोड़ के शेयर

Wed, 14 May 2014 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी कई बार यह कहता हुआ मिल जाएगा कि इस शहर में लोगों के पास बहुत पैसा है। यह सच्चाई है या गप्प इसको नापने का कोई असल पैमाना तो नहीं है लेकिन योजना आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


2012-13 के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2.01 लाख रुपये हो गई थी। यह देश के प्रति व्यक्ति आय के राष्ट्रीय औसत से तीन गुना से ज्यादा है।

एक दिन में निवेश किया 2000 करोड़ रुपये

पश्चिम दिल्ली में रहने वाले संतोष कुमार गर्ग शायद शेयर मार्केट में एक दिन में 2000 करोड़ रुपये निवेश करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। लेकिन इस निवेश ने गर्ग को सेबी के नजर में डाल दिया।

शेयर मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्‍था, सेबी ने संतोष कुमार गर्ग को नोटिस देकर पिछले शुक्रवार को की गई 2000 करोड़ रुपये की खरीदारी के बारे में जानना चाहा है। शुक्रवार को शेयर बाजार ने नई ऊंचाई को छूआ था।

इकोनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार सेबी ने किसी व्यक्तिगत निवेशक के इतनी बड़ी रकम ‌निवेश करने पर उन्हें नोटिस दिया है। सेबी के अधिकारियों ने कहा कि वह इस सौदे की बारिकियों को देखना चाहते हैं। शुक्रवार से पहले तक गर्ग बाजार में बड़ा निवेश नहीं करते थे।

सेबी ने गर्ग से निवेश के बारे में जानकारी मांगी

इकोनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार सेबी ने किसी व्यक्तिगत निवेशक के इतनी बड़ी रकम ‌निवेश करने पर उन्हें नोटिस दिया है। सेबी के अधिकारियों ने कहा कि वह इस सौदे की बारिकियों को देखना चाहते हैं।

शुक्रवार से पहले तक गर्ग बाजार में बड़ा निवेश नहीं करते थे। सेबी के अधिकारियों ने गर्ग को नोटिस देकर उनके द्वारा खरीदे गए चुनिंदा बैंकिंग शेयर के बारे में जानना चाहा है।
विज्ञापन

संदिग्‍ध खरीद-बिक्री पर सेबी की है नजर

सेबी के अधिकारियों ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वे बाजार की हलचल पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। वे किसी भी तरह के संदिग्ध खरीद-बिक्री पर नजर रख रहे हैं।

शुक्रवार को सेंसक्स 23,000 के पार हो गया था, जिसका कारण विदेशी निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर पैसा लगाना बताया जाता है।

हालांकि सोमवार और मंगलवार भी बाजार ने नई ऊंचाई को छुआ और अब मंगलवार को 320 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने के बाद सेंसेक्स 23871 के स्तर पर पहुंच कर बंद हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें