साइबर सिटी से सटे धनवापुर गांव की 75 एकड़ जमीन पर हुडा व नगर निगम की ओर से बना सीवर ट्रीट मेंट प्लांट (एसटीपी) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तार तो हो रहा है, लेकिन उसके रखरखाव की लापरवाही से पैदा हो रही बीमारी लोगों लिए परेशानी का सबब बन रही है।
एक जमाने में शहर से बाहर माने जाने वाला धनवापुर गांव अब तीन ओर मुख्य आबादी से घिरा हुआ है।