फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसओएल के एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम की सीटें बढ़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली बार शुरू किए गए प्रोग्राम के लिए पहले 1500 सीटें थी, बढ़ कर 2500 की जाएंगी
विज्ञापन


-डीयू की अकादमिक व कार्यकारी परिषद ने हाल ही में पांच विषयों के साथ प्रोग्राम शुरू करने की दी है मंजूरी

रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किए जा रहे एक वर्षीय स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) में सीटें बढ़ाकर 2500 करने की तैयारी है। पहले 1500 सीटें तय की गई थीं, जिन्हें अब बढ़ाया जा रहा है। दाखिले की प्रक्रिया चार वर्षीय स्नातक के परिणाम जारी होने के बाद शुरू होगी, अगले सप्ताह तक इसकी संभावना है।
एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि एसओएल में करीब 6,000 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक पूरा किया है। अभी उनका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, इसलिए रिजल्ट आने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। डीयू ने हाल ही में नियमित कॉलेजों के छात्रों के लिए भी एक वर्षीय पीजी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू की कार्यकारी परिषद ने पांच विषयों एमए हिंदी (200), एमए इतिहास (150), एमए राजनीति विज्ञान (500), एमए संस्कृत (75) और एमकॉम (575) में मंजूरी दी थी, लेकिन सीटें बढ़ाने की मांग पर अब कुल सीटें 2500 करने का निर्णय लिया गया है। इसके संंबंध में जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी। दाखिला केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक पूरा किया हो। जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें