फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बांग्लादेशियों पर एक्शन: एलजी के आदेश के बाद कई जगह चला अभियान, 150 लोगों के खंगाले गए दस्तावेज

Wed, 11 Dec 2024 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कल ही अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर आज पुलिस पूरी तरह से एक्शन में दिखी। कई जगह पुलिस ने घुसपैठियों की तलाश में अभियान चलाया, जिसमें उसे कामयाबी भी मिली है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : X/@LtGovDelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना निर्देश के बाद दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बुधवार को कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की तलाश की। पुलिस को कई संदिग्ध भी मिले हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर जल्द एफआरआरओ (फारनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन आफिस) को साझा की जा रही है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से वापस भेजने के निर्देश दिए थे। इसके तहत दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस की कई टीम ने कालिंदी कुंज स्थित 100 फुटा रोड पर सत्यापन अभियान चलाया। इसके तहत यहां रहने वाले करीब 150 महिला, पुरुष व बच्चों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की गई। इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध भी मिले। उन्होंने खुद को आसाम का बताया, लेकिन पहचान संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने इनके बारे में सारी जानकारी रिकार्ड में लेकर पता कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें