फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर शुरू हुआ सीलिंग का खौफ, अमर कॉलोनी निशाने पर

Sat, 22 Jun 2019 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक बार फिर दिल्ली में सीलिंग को लेकर लोगों में खौफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि अमर कॉलोनी में अगले सप्ताह सीलिंग की बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जानकारों की मानें तो दिल्ली में शरणार्थी कॉलोनियों पर भी गाज गिर सकती है। 

विज्ञापन


इन कॉलोनियों के बारे में मॉनीटरिंग कमेटी ने एलएंडडीओ विभाग से जानकारी मांगी है। 11 हजार से ज्यादा मकान इसके दायरे में आ सकते हैं।

कमेटी के अनुसार, अमर कॉलोनी, मोतिया खान और अंधा मुगल आदि में सर्वे के दौरान करीब ढाई हजार प्रॉपर्टी को लेकर जानकारी मिली थी। कहीं अवैध निर्माण तो कहीं अतिक्रमण के मामले सामने आए थे। 

बताया जा रहा है कि कालका जी, लाजपत नगर, जंगपुरा, वेस्ट पटेल नगर, मोतिया खान, निकोल्सन रोड, बीएसए कॉलोनी और भरत नगर आदि इसके दायरे में आ सकते हैं।

इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो अमर कॉलोनी के 2 हजार से ज्यादा फ्लैटों पर सीलिंग की गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि इन घरों में निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल रहने में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये सभी अवैध निर्माण के अंतर्गत आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह से यहां सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें