फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दो दिनों में हटाए 64,940 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग

Thu, 09 Jan 2020 07:07 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
poster - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद एसडीएमसी ने दो दिन में 64,940 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटा दिए। यह अभियान चुनाव के मद्देनजर और तेजी से जारी रहेगा और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की रिपोर्ट चुनाव कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इस अभियान ने दौरान एसडीएमसी के सभी चारों जोन में करवाई की जा रही है। इन दो दिनों में साउथ जोन में सबसे अधिक 23,069 होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाए गए। इस कार्रवाई के तहत राजनीति और चुनाव से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटायी जा रही है। 

निगम ने नजफगढ़ जोन में 17,088  होर्डिंग, पोस्टर,  और बैनर हटाए हैं और मध्य जोन में 10165 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए हैं, जबकि पश्चिमी जोन में निगम ने इस करवाई के तहत 14,618 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें