फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दो गांवों में राशन की दुकानों का किया निरीक्षण

Sun, 27 Nov 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम(फिरोजपुर झिरका)
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (प्रतीकात्मक फोटो)
विज्ञापन
राशन वितरण में डिपो धारकों द्वारा की जा रही धांधली की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम अनीश यादव(आईएएस) ने पाठखोरी एवं दोहा गांव के डिपोधारकों की राशन की दुकान पर अचानक जांच की। एसडीएम ने पाठखोरी गांव के डिपोधारक का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन


बता दें कि एसडीएम अनीश यादव को कुछ लोगों से शिकायतें मिल रही हैं कि गरीबों के हक का राशन वितरण करने में क्षेत्र के कुछ डिपो धारक धांधली कर रहे हैं। गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिल रहा है। लोगों की शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने पाठखोरी एवं दोहा गांव में राशन की दुकानों पर अचानक जांच की।

इस मौके पर डिपो धारकों द्वारा राशन डिपो की दुकान का पूरा रिकार्ड़ सही तरह से न दिखा पाने पर एसडीएम अनीश यादव ने पाठखोरी गांव के डिपोधारक का रिकार्ड़ तलब किया है। एसडीएम इस डिपोधारक के रिकार्ड़ की जांच होने पर यदि गड़गड़ मिली तो निश्चित तौर पर कार्रवाही की जा सकती है।
विज्ञापन


एसडीएम द्वारा दो गावों  के राशन डिपो की दुकानों पर पहुंचकर उनके रिकार्ड़ की जांच करने से डिपो धारकों में हड़कंम मच गया है। गरीबों के हक का राशन डकारने वाले कुछ डिपो धारकों की रातों की नींद हराम हो गई है।बताया जाता है कि कुछ डिपो धारक तो अपने-अपने राशन की दुकानों के सारे रिकार्ड़ को दुरुस्त करने में लग गए हैं। क्योंकि उनको इस बात का डर लग रहा है कि कहीं उनका नंबर भी जांच में न आ जाए और थोड़ी सी भी यदि चूक एसडीएम को मिल गई तो उनको परेशानी हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि इसी तरह से एसडीएम अनीश यादव डिपो धारकों के राशन की दुकानों पर अचानक जाकर उनके रिकार्ड़ एवं डिपो से संबंधित जांच भविष्य में भी कर सकते हैं। 
पाठखोरी एवं दोहा गांव के राशन की दुकानों का अचानक निरीक्षण किया है। पाठखोरी गांव के डिपो धारक का रिकार्ड़ तलब किया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गरीबों के हक का एक भी दाना डिपो होल्डर को नहीं खाने दिया जाएगा।-अनीश यादव, एसडीएम फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें