फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नीट परीक्षा से पहले एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर फोकस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 3 मई को आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी एवं टीम इंचार्ज एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने जिले में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज का निरीक्षण किया। एसडीएम ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सीसीटीवी, प्रवेश व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गंभीरता से निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों की स्थिति, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, पेयजल सुविधा, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई तथा पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा के दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचेंगे, इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा दिवस पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें