फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को भूना

Sun, 23 Aug 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाजपत नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर स्कॉर्पियो में सवार 8 बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। प्रोपर्टी डीलर को मारने की वजह रंगदारी की रकम न देना बतायी जा रही है।
विज्ञापन


देर रात तकरीबन 3 बजे राजू नाम का प्रॉपर्टी डीलर जब सादिक नगर की रेड लाईट से गुजर रहा था तो स्कॉर्पियो में सवार 8 बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की।

जिसके चलते 3 गोलियां राजू के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा

हालांकि वारदात को अंजाम देकर आनन-फानन में भाग रहे बदमाशों की कार की टक्कर हो गई। जिससे पुलिस मौके पर ही 5 बदमाशों को पकड़ने में कामयाब रही।
 
बदमाशों की तफ्तीश और पूछताछ के बाद पता चला है कि इनमें दीपक पंडित नाम का बदमाश भी शामिल है।

इसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। दीपक के खिलाफ कई मामले पुलिस रिकॉर्ड में है। पुलिस ने मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि बाकी 3 बदमाशों की तलाश भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें