फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले स्कूटी गिराई और फिर सरेआम अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली से मिलने गई एक युवती की स्कूटी शराबी ने गिरा दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो नशे में धुत दबंग ने उसके साथ मारपीट की। कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


बीच-बचाव कराने आए भाई को भी पीट दिया। पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर सात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
सेक्टर सात थाना क्षेत्र निवासी युवती बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी से इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने आई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

युवती ने वजह पूछी तो उसकी गर्दन पकड़ ली

सहेली के घर के सामने स्कूटी खड़ी कर वह भाई के साथ घर में चली गई थी। आरोप है कि कुछ देर में संजय उर्फ भोला ने उनकी स्कूटी गिरा दी थी। बाहर निकल कर उन्होंने संजय से स्कूटी गिराने का कारण पूछा।

कारण पूछते ही संजय ने युवती की गर्दन पकड़ ली। भाई ने छुड़ाने की कोशिश की तो उसे पीट दिया। आरोपी ने युवती की टी शर्ट फाड़ दी और गलत हरकत करने लगा।

दोनों ने मदद के लिए शोर मचाया तो वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। जांच अधिकारी महिला एसआई कमलेश ने बताया कि संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें