फरीदाबाद में स्कूटी सवार बदमाश ने महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी पर गोली चला दी। महिला की कमर में और बच्ची के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
फरीदाबाद सेक्टर-3 में शनिवार शाम को स्कूटी सवार बदमाश ने महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी पर गोली चला दी। इस दौरान महिला की कमर में और बच्ची के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घटना के बाद हमलावर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-3 गली के नंबर 3 में रहने वाली दीपा चौहान निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसकी सात साल की बेटी है। शनिवार की शाम को बदमाश स्कूटी पर सवार होकर महिला के घर पहुंचा और गेट बजाकर आवाज लगाई। घर के अंदर से सात वर्षीय बेटी बाहर आई। आरोपी ने बेटी से मां के बारे में पूछा। कुछ देर बाद मां दीपा चौहान बाहर आईं तो आरोपी ने गोली चला दी। ए
विज्ञापन
एक गोली महिला के कमर में लगी वहीं दूसरी गोली बेटी के पैर में लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले और घायल मां-बेटी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का पति विकास चौहान के एक पुराने मामले (धारा 302) में जेल में बंद हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-8 थाना प्रभारी मनोज कुमार और एसीपी महेश श्योराण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले का संबंध महिला के पति के आपराधिक मामलों से है या किसी अन्य रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया।