फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके की घटना, पुलिस ने नारंगी वाली बस को जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में एक डीटीसी बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। उन्हें घायल अवस्था में पुलिस पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त 40 साल के राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को एक बजे महादेव चौक के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस एक बस और स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली। जांच करने पर पता चला कि नारंगी रंग की रूट संख्या 106 पर चलने वाली बस ने स्कूटी सवार को कुचला है। पुलिस ने मौके पर मौजूद बस चालक पंजाब खोर निवासी 48 साल निवासी राज कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले पीसीआर वैन घायल को पास के अस्पताल में लेकर जा चुकी थी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से मिले दस्तावेज से उनकी पहचान रामा विहार निवासी राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें