फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर : पूर्वी दिल्ली में डिवाइडर से टकराई स्कूटी... दो की मौत, दोनों घायलों की हालत बेहद नाजुक

Thu, 17 Apr 2025 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राहगीरों ने पुलिस को बताया कि चारों तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार थे। इस बीच उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित मयूर विहार फेज-1 में बुधवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए। सुबह के समय चारों दोस्त एक ही स्कूटी पर निकले थे। 

विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर के निकट मेट्रो स्टेशन के पास इनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों की शिनाख्त अभय (19) और नन्हे (18) के रूप में हुई है। घायल आदित्य (17) और रोहित (17) की हालत बेहद नाजुक है। दोनों जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर की गाड़ी ने चारों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया था। अभय अपने परिवार के साथ  23/292 त्रिलोकपुरी में रहता था। 
विज्ञापन


अमन के परिवार में पिता राजू, मां, एक भाई व बहन हैं। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। अभय ने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं, नन्नू परिवार के साथ इंदिरा कैँप झुग्गी में रहता था। 

नन्हे के परिवार में पिता राकेश व अन्य सदस्य हैं। वहीं, आदिय और रोहित भी परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहते हैं। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि चारों तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार थे। इस बीच उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें