फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरण परीक्षण करने वाले वैज्ञानिक का पद्मश्री पदक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) के सेवानिवृत्त अधिकारी और मशहूर वैज्ञानिक सतेंद्र कुमार सिक्का के घर से चोर पद्मश्री पदक सहित लाखों रुपये कीमत की संपत्ति उड़ा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक चोरों की तलाश शुरू नहीं की है। सिक्का पोखरन-2 प्रोजेक्ट टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन


सिक्का सेक्टर-17 में रहते हैं। एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह मंगलवार को परिवार सहित बाहर गए थे। इस दौरान चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लैपटॉप, चंादी के जेवर, घड़ी और पद्मश्री अवार्ड चुरा ले गए।

बृहस्पतिवार को वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने सेंट्रल थाने में चोरी का केस दर्ज कराया। लैपटॉप में कई अहम जानकारियां होने की संभावना है, जो अब न जाने किसके हाथ लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पोखरन-2 का भी हिस्सा रहे

मालूम हो कि  पोखरन-2 की टीम का हिस्सा रहे सिक्का को साइंस एंड इंजीनियरिंग क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए 1999 में पद्मश्री पदक से सम्मानित किया गया था।

वह बार्क के थर्मोन्यूक्लियर वेपन डेपलपमेंट विभाग के निदेशक भी रहे हैं। देश की सबसे बड़ी वैज्ञानिक संस्था बार्क के महत्वपूर्ण विभाग के पूर्व निदेशक के घर को पुलिस की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

पहले ही चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही पुलिस अब इस वैज्ञानिक के घर चोरी के मामले में भी गंभीर नहीं है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त सुभाष यादव ने बताया कि पूर्व निदेशक ने सुरक्षा की मांग नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें